Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

संदेहास्पद परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा खुलासा

 


सुपौल। सदर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के वार्ड संख्या 6 में मंगलवार की अहले सुबह एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान सुलेखा देवी (25), पति संजीत मुखिया के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे सुलेखा देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता सत्यनारायण मुखिया,  सदर थाना क्षेत्र के अमठो निवासी ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे उनके पोते ने फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वे लोग तुरंत बेटी के ससुराल बिशनपुर पहुंचे, जहां देखा कि सुलेखा देवी कमरे में बेड पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।

मृतका के पिता ने बताया कि करीब चार–पांच वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी हरदी पश्चिम पंचायत के बिशनपुर गांव निवासी संजीत मुखिया, पिता सिंघेश्वर मुखिया के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही दांपत्य जीवन में विवाद शुरू हो गया था।

बताया गया कि मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की उम्र क्रमशः करीब ढाई वर्ष और डेढ़ वर्ष बताई जा रही है।

इधर घटना को लेकर ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

सदर थाना से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं दूसरे पक्ष से संपर्क नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं