सुपौल। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में EVM/VVPAT वेयर हाउस सुपौल का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा प्रत्येक माह वाह्य निरीक्षण तथा प्रत्येक तीन माह पर EVM/VVPAT वेयर हाउस को खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाना है।
उक्त के आलोक में 23.03.2026 सोमवार को 11:00 बजे पूर्वा० में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी द्वारा माह मार्च 2026 का EVM/VVPAT वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया। आंतरिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी के साथ-साथ सुपौल जिलान्तर्गत सभी राष्ट्रीय/ राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ-साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में उपस्थित अग्निशमन पदाधिकारी सुपौल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल सुपौल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सुपौल, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुपौल को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निदेश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं