सुपौल। समाहरणालय में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं।
जनता दरबार में कुल 11 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। आम नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवेदनों को गंभीरता से लेने का निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कोई टिप्पणी नहीं