सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देशानुसार विद्युत कार्यालय, सुपौल में सोमवार को सोलर मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सहरसा संतोष कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता सुपौल आलोक कुमार रंजन, राघोपुर के कार्यपालक अभियंता धनंजय कुमार सिंह सहित जिले के सभी सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंता, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन से जुड़े वेंडर एवं बैंक कर्मी मौजूद रहे।
मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने आम नागरिकों से अधिक से अधिक सोलर ऊर्जा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा न केवल पर्यावरण के लिए अनुकूल है, बल्कि यह दीर्घकालिक रूप से किफायती भी है और आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सोलर मेले में पहुंचे उपभोक्ताओं ने सोलर पैनल स्थापना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। साथ ही विभिन्न वेंडरों द्वारा योजनाओं, सरकारी अनुदान और तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से जिले में स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल देखने को मिली।

कोई टिप्पणी नहीं