Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीरपुर : 17 अप्रैल से श्रीराम-जानकी मंदिर में होगा भव्य नवाह यज्ञ, तैयारियां तेज

 


सुपौल। वीरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 04 स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में आगामी 17 अप्रैल से भव्य नवाह यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर परिसर में युद्धस्तर पर तैयारियां जारी हैं। मूर्ति निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है, वहीं यज्ञ के लिए हवन कुंड का निर्माण भी पूर्ण कर लिया गया है।

यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि गोपाल आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन कुल 10 दिनों तक चलेगा। 17 अप्रैल की सुबह 7 बजे गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो मंदिर परिसर से हहिया धार तक जाएगी। वहां से जल भरकर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवतियां कलश लेकर पुनः मंदिर पहुंचेंगी।

उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल से नवाह यज्ञ की विधिवत शुरुआत होगी। इस दौरान लगातार नौ दिनों तक 24 घंटे अष्टयाम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारा की व्यवस्था भी रहेगी। कार्यक्रम का समापन 27 अप्रैल को महाभंडारा के साथ किया जाएगा।

बुधवार को मंदिर परिसर में 301 महिलाओं एवं युवतियों के बीच कलश का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी कौशिक पांडेय, अनिल सिंह, बैद्यनाथ बाबा, राजेश केशरी, नितेश जायसवाल, दिव्यांशु शेखर मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं