Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : 90 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार



सुपौल। निर्मली अनुमंडल के कुनौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा सुरक्षा गाइड बांध (बेरिया घाट) के समीप 90 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब लदी एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश कुमार ने बताया कि शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिलने के बाद एएसआई दिवाकर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम को सतर्क कर दिया गया था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल संख्या BR50F/9242 के पीछे लगे कैरियर में पान मसाला लिखे काले रंग के दो झोले मिले। तलाशी लेने पर दोनों झोलों से कुल 90 बोतल नेपाली ‘करनाली गोल्ड’ शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 27 लीटर बताई गई है। प्रत्येक बोतल 300 एमएल की थी।

पुलिस ने मौके पर ही शराब, मोटरसाइकिल और तस्कर को जब्त करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कमलपुर पंचायत के हरिपुर वार्ड संख्या 16 निवासी मुकेश यादव (पिता- रामप्रसाद यादव) के रूप में की गई है।

इस संबंध में कुनौली थाना में कांड संख्या 34/26 दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान एएसआई दिवाकर प्रसाद समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं