सुपौल। 15 से 20 अप्रैल तक आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर त्रिवेणीगंज अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के तहत अग्निशमन विभाग की टीम ने आग से निपटने का लाइव प्रदर्शन किया। मॉकड्रिल के माध्यम से बताया गया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तत्काल सतर्कता बरतना, प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाना और समय पर सूचना देना कितना जरूरी है। साथ ही गैस सिलेंडर, बिजली शॉर्ट सर्किट एवं घरेलू आगजनी से बचाव के तरीके भी समझाए गए।
अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में स्कूली छात्रों एवं शिक्षकों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में शामिल बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। “जीवन का यही है नारा, आग से सुरक्षा रहे परिवार हमारा” जैसे नारों से पूरा वातावरण जागरूकता संदेशों से गूंज उठा।
प्रभातफेरी से पूर्व स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों को अग्निशमन विभाग की ओर से फ्लाइंग पी लगाकर अभियान से जोड़ा गया तथा अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों को अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।
मौके पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कमलेश यादव, सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी पवन कुमार, निरंजन प्रसाद सहित विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित

कोई टिप्पणी नहीं