सुपौल। समाहरणालय परिसर स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में Vibrant Village Programme-II (VVP-II) के अंतर्गत चयनित योजनाओं को लेकर जिलास्तरीय समिति (DLC-VVP-II) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बसंतपुर प्रखंड के 27 एवं निर्मली प्रखंड के 3 गांवों में मॉडल गांव के आधार पर चयनित योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन योजनाओं के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) एवं प्राक्कलन (Estimate) शीघ्र तैयार कर आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर शुरू हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि Vibrant Village Programme-II के तहत चयनित गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, बसंतपुर एवं निर्मली के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं