Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

AEDO परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, केंद्रों का किया गया निरीक्षण




सुपौल। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 14 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचार मुक्त एवं सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

इसी कड़ी में सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रखंड सुपौल एवं किशनपुर अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, इनविजिलेटर की उपस्थिति, बेंच-डेस्क की व्यवस्था, शौचालय, विद्यालय परिसर एवं वर्ग कक्षों की साफ-सफाई का गहन जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं इनविजिलेटरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान मध्य विद्यालय, गौरवगढ़ में निरीक्षण के क्रम में छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी, किताब एवं डायरी का वितरण भी किया गया। साथ ही विद्यालय में आयोजित साप्ताहिक परीक्षा का अवलोकन कर शिक्षण व्यवस्था का भी मूल्यांकन किया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं