Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भाजपा का ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’, स्वच्छता और जागरूकता पर जोर



सुपौल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों के तहत सोमवार को ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सचिन माधोगड़िया (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) ने किया।

नगर पंचायत सिमराही के वार्ड संख्या 12 स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर की साफ-सफाई से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से संवाद कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनसे योजनाओं के प्रति अनुभव एवं सुझाव भी लिए।

इस मौके पर सचिन माधोगड़िया ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रो. बैद्यनाथ प्रसाद भगत ने स्वच्छता को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए समाज में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। वहीं नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सेवा और समर्पण के भाव से कार्य करती है और इस तरह के अभियान जनता से जुड़ने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विनीता देवी, जिला मंत्री स्मृति कुमारी, नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं