Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य पूरा करने के दिए गए सख्त निर्देश


सुपौल। जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर बुधवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे उप विकास आयुक्त सारा अशरफ की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मनरेगा योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में निदेशक NEP, निदेशक लेखा प्रशासन, डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) एवं प्रखंड स्वच्छता समन्वयक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी श्रमिकों का ई-केवाईसी कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित समीक्षा में निर्देश दिया गया कि स्वीकृत लाभुकों को समय पर ई-मस्टर रोल जारी कर मनरेगा से जोड़ते हुए मानव दिवस का लाभ दिया जाए। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं उससे पूर्व के लंबित एवं अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूरा करने तथा सभी लंबित योजनाओं का जियो टैग कराने का निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के योग्य लाभुकों को नियमानुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि समय पर उपलब्ध कराने और आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा में सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने तथा महादलित टोलों में लक्ष्य के अनुरूप व्यक्तिगत शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए गंभीरता से कार्य करने की हिदायत दी।

कोई टिप्पणी नहीं