सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार ने मंगलवार को पूर्वी कोसी तटबंध प्रमंडल-2, वीरपुर के 0 से 40 किलोमीटर क्षेत्र में संचालित कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थलों पर चल रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया।
एजेंडा-1 के तहत तटबंध के km 2.80 से km 3.35 एवं km 4.00 से km 5.30 के बीच जियो बैग स्लोप पिचिंग का कार्य पूर्ण पाया गया। वहीं km 8.70 से km 9.50 के लूप भाग में प्रोकॉपाइन (Porcupine) कार्य प्रगति पर देखा गया।
एजेंडा-2 के अंतर्गत km 20.50 से km 22.70 के लूप भाग में जियो बैग ऐज क्रेटिंग का कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि km 20.20 एवं km 20.50 के लूप भाग में प्रोकॉपाइन कार्य जारी है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, ताकि संभावित कटाव से तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस मौके पर कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं