Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{st_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में उपद्रव मामले में सख्त कार्रवाई के दिये गए निर्देश



सुपौल। छातापुर थाना परिसर में गुरुवार को त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बुधवार को हुए घटनाक्रम तथा पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में एसडीपीओ विभाष कुमार, बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता, प्रभारी सीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद झा सहित सभी पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि बुधवार को उपद्रव मचा रही भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा सका, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं प्रशासनिक क्षमता पर सवाल खड़े करती हैं और समाज के जिम्मेदार लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या लाइव प्रसारण करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानूनी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तारी का सिलसिला जारी रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि घटना में “सुखा नशा” (स्मैक) का प्रभाव सामने आ रहा है, जिस पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्ष को स्मैक कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी चलाने और सप्लाई चेन को ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया।

एसडीपीओ विभाष कुमार ने घटना को शर्मनाक और चिंताजनक बताते हुए कहा कि पुलिस के इकबाल पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्दोष लोगों को फंसाया नहीं जाएगा।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने भी घटना पर चिंता जताई और कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जानी चाहिए, वहीं निर्दोषों को बचाना भी जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की।

बैठक में शालीग्राम पांडेय, रघुनंदन पासवान, गौरीशंकर भगत, मकसूद मसन, प्रमोद कुमार यादव, इंद्रानंद पाठक, दीपक बख्शी, सुशील कर्ण, सुखदेव भगत, पवन हजारी, अमरेंद्र नारायण सिंह, फेकनारायण मंडल, रामटहल भगत, पंकज भगत, संतोष साह, मो. नुरुद्दीन, गुड्डू भगत, सरिता साह चौपाल, आफताब आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं