सुपौल। वीरपुर नगर पंचायत वीरपुर के गोल चौक पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन ने की। मौके पर कार्यकर्ताओं ने “सम्राट चौधरी जिंदाबाद”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “अमित शाह जिंदाबाद”, “नीतीश कुमार जिंदाबाद” और “विधायक नीरज कुमार सिंह जिंदाबाद” के नारे लगाए।
विधायक प्रतिनिधि गोपाल आचार्य ने जानकारी देते हुए कहा कि बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी है और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार भी जताया।
कार्यक्रम में सुशील कुमार, कमल सिंह, अनिल सिंह, रिंकू गुप्ता, राकेश कुमार, श्रवण पोद्दार, बेचैन पासवान, गोलू साह, विपिन कुमार, ठकराल, श्यामानंद मिश्रा, महेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं