Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : चोरों का आतंक जारी, दो जगहों पर लाखों की चोरी से दहशत



सुपौल। प्रतापगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है। मंगलवार की रात चोरों ने दो अलग-अलग पंचायतों में घर और दुकान को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

पहली घटना सुखानगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 की है। यहां निवासी आलोक कुमार मल्लिक के घर में देर रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के कमरों को बाहर से बंद कर दिया और अंदर रखी गोदरेज का लॉकर तोड़कर 28 हजार रुपये नगद, दो भरी सोना, करीब 20 भरी चांदी के जेवरात, महंगी साड़ियां समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

पीड़ित आलोक कुमार मल्लिक ने बताया कि रात करीब तीन बजे उनकी नींद खुली। जब दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह बाहर से बंद था। उन्होंने अपनी मां को फोन किया, लेकिन उनके कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद पाया गया। इसके बाद चाचा को सूचना दी गई। चाचा के पहुंचने पर दरवाजा खोला गया, तब घटना का खुलासा हुआ।

वहीं दूसरी घटना सुरजापुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 में हुई। यहां किराना दुकानदार विशुन देव भगत की दुकान का फाटक तोड़कर चोरों ने आठ हजार रुपये नगद और करीब 30 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी मिली।

पीड़ित विशुन देव भगत ने थाना में आवेदन देकर पड़ोसी नीतीश कुमार पर चोरी का आरोप लगाया है और नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी की गतिविधियां स्मैक गिरोह से जुड़ी रही हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों स्थानों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय के साथ-साथ पुलिस के प्रति नाराजगी भी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं