Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : सड़क हादसे में मां-बेटा घायल, महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप


सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा–जदिया मुख्य मार्ग (एनएच-327ई) पर मंगलवार देर संध्या हुए सड़क हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना चिलोनी पुल के समीप की है, जहां दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार सुमन ने प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के योगियाचाही निवासी राकेश सरदार की 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी और उनके 4 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब राकेश सरदार अपने परिवार के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना को लेकर घायल महिला सोनी देवी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पति शराब के नशे में वाहन चला रहे थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि यदि उनके पति नशे में नहीं होते तो यह दुर्घटना नहीं होती और वे तथा उनका बेटा घायल नहीं होते।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं