Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : समदा उच्च विद्यालय में संगीत वाद्ययंत्र व आईसीटी लैब का शुभारंभ



सुपौल। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय समदा में गुरुवार को संगीत वाद्ययंत्र एवं आईसीटी लैब का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य Archana Mehta, स्थानीय मुखिया Chandan Ram एवं समाजसेवी Sushil Mehta उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप सदस्य Archana Mehta ने बताया कि लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से संगीत वाद्ययंत्र विद्यालय को उपलब्ध कराए गए हैं, जो विद्यार्थियों के संगीत शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।

साथ ही विद्यालय में आईसीटी लैब की भी शुरुआत की गई, जिसमें फिलहाल आठ कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं। यह लैब विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने में सहायक होगा और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य अतिथि ने विद्यालय के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार झा, उदय प्रकाश पंचम, सुरेन्द्र कुमार, राजन कुमार, प्रीति कुमारी, कौशल किशोर, मंटू कुमार, मु. बेलाल, नीतीश मिश्र, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं