Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : रतौली में भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमान प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न




सुपौल। पिपरा प्रखंड क्षेत्र के रतौली वार्ड संख्या 8 में शनिवार को बजरंगबली की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 151 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा की शुरुआत रतौली पंचायत निवासी धीरेन्द्र सिंह के दरवाजे पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ हुई। श्रद्धालु तिलावे नदी किनारे पहुंचे, जहां ज्योतिर्विद मिहिर कान्त झा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया।

इस अवसर पर पंडित ने बताया कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले कलश यात्रा निकालना अत्यंत शुभ माना जाता है। जल भरने के बाद यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाएं और साउंड सिस्टम पर बज रहे धार्मिक गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम” के जयकारों के साथ पूरे गांव में आस्था का माहौल बना दिया।

मंदिर परिसर पहुंचने के बाद विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों द्वारा बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा, जिससे गांव में उत्साह और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।

कोई टिप्पणी नहीं