Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश कुमार उर्फ लक्ष्मी जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित




सुपौल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश कुमार उर्फ लक्ष्मी जी के आकस्मिक निधन पर स्थानीय गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें याद करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विश्वविद्यालय संयोजक सुमन कुमार ने कहा कि लक्ष्मी जी अभाविप के सक्रिय, निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनके नेतृत्व में कई रचनात्मक एवं संगठनात्मक कार्य किए गए, जो छात्र और समाज हित में महत्वपूर्ण रहे। उनका सरल स्वभाव और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान का भाव उनकी पहचान थी।

वहीं पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश कुमार सुमन ने कहा कि लक्ष्मी जी एक उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी थे और संगठन के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। प्रदेश सह मंत्री शिवजी कुमार ने उन्हें कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके आदर्श हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

पूर्व छात्र नेता राजेश कुमार ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके साथ बिताए गए पल और किए गए कार्य कभी भुलाए नहीं जा सकते, वे हमेशा सभी के दिलों में जीवित रहेंगे। इस अवसर पर जिला संयोजक राजेश कुमार, प्रदेश सह मंत्री शिवजी कुमार, सीनेट सदस्य भावेश झा, कुंदन कुमार, मनीष कुमार, रंजीत झा, आलोक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं