Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित




सुपौल। जिले के सभी रैयत कृषकों का फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने को लेकर मंगलवार को नगर भवन सुपौल में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी एफआर आईडी धारक कर्मी प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करें तथा इस कार्य को कैंप मोड में संचालित करें। साथ ही अंचलाधिकारियों को नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों को विभागीय निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन कर प्रतिदिन कार्य प्रगति की समीक्षा की जाए। जिला कृषि पदाधिकारी को प्रतिदिन अपराह्न 4:30 बजे तक जिले का समेकित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक बीज उत्पादन, उप परियोजना निदेशक आत्मा, अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, हल्का कर्मचारी, किसान सलाहकार, विकास मित्र, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत कार्यपालक सहायक, इंदिरा आवास सहायक, बंदोबस्त अमीन, कानूनगो एवं राजस्व कर्मचारी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं