सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही थाना परिसर में शनिवार को विभिन्न कांडों में जब्त की गई शराब का विनिष्टीकरण किया गया। प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर कुल 2906.37 लीटर अंग्रेजी, नेपाली देसी एवं देसी चुलाई शराब को नष्ट किया गया।
भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के कुल 21 कांडों से जब्त शराब का विनिष्टीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि नष्ट की गई शराब में 2670.6 लीटर नेपाली देसी शराब, 232.77 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 3 लीटर देसी चुलाई शराब शामिल है।
विनिष्टीकरण की प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पूरी की गई। इस दौरान सीओ धीरज कुमार, उत्पादन निरीक्षक संजय कुमार प्रियदर्शी, थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने मौजूद रहकर कार्रवाई की निगरानी की।
मौके पर एसआई शौर्य दिगयाशु, वर्षा कुमारी, बलदेव राम, रंजीत कुमार सिंह, चौकीदार ओम कुमार सहित पुलिस बल के अन्य जवान मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं