Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : गश्ती के दौरान कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार



सुपौल। रात्रि गश्ती के दौरान किशनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक टाटा हेक्सा कार से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस वाहन को देखते ही कार सवार सभी तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन से शराब की खेप ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान टाटा कंपनी की हेक्सा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01DD-8200) पुलिस को देखकर मलाढ से ग्राम थरिया पुनर्वास होते हुए रेलवे लाइन की ओर जाने वाली सड़क पर तेज गति से भागने लगी।

पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर वाहन चालक क्षतिग्रस्त पुल के पास पहुंच गया, जहां आगे सड़क संपर्क नहीं होने के कारण कार को छोड़कर उसमें सवार सभी अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से विभिन्न ब्रांड की कुल 179 बोतलों में 134.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने वाहन एवं शराब को जब्त कर लिया है।

इस मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं