Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : आपसी रंजिश में आगजनी, दो झुलसे, लाखों की संपत्ति राख

 


सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र के दीना पट्टी पंचायत स्थित सखुआ वार्ड नंबर 6 में गुरुवार की देर रात आपसी रंजिश को लेकर हुई आगजनी की घटना में दो लोग झुलसकर घायल हो गए, जबकि लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

पीड़िता रिंकू देवी ने पिपरा थाना में लिखित आवेदन देकर पड़ोस के छह लोगों पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि आगजनी की इस घटना में घर में रखा सारा सामान, अनाज, नगदी एवं जेवरात जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। घर में मौजूद सामान को बचाने का मौका तक नहीं मिल सका। आग लगने के दौरान घर के अंदर मौजूद दो लोग झुलसकर घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। पीड़ित परिवार ने इस मामले में अंचलाधिकारी एवं पिपरा थाना को लिखित आवेदन देकर न्याय एवं कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि आग लगने की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं