सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में संचालित फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का बुधवार को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी प्रीति कुमारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे जांच अभियान की समीक्षा की गई।
जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय भपटियाही, प्राथमिक विद्यालय गिरधारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर, प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर तथा उर्दू प्राथमिक विद्यालय अकबर मियां टोला सदानंदपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी प्रीति कुमारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक विजय कुमार, मलेरिया इंस्पेक्टर विपिन कुमार, पेरामल फाउंडेशन की पिंकी कुमारी एवं कालाजार सुपरवाइजर राजेश कुमार ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि जांच में यदि किसी व्यक्ति का ब्लड सैंपल पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर पर ही मुफ्त इलाज एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण मंडल ने बताया कि बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में कुल 254 छात्र-छात्राओं की जांच की गई, जिसमें एक भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया।
मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, बीसीएम तपेश कुमार, लेखा प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा, एएनएम ज्योति कुमारी, सुनीता कुमारी, दीपा कुमारी, अर्चना कुमारी, सरीन परवीन, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, कन्हैया कुमार, सत्यनारायण पासवान, शशि भूषण सिंह, डोली कुमारी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं