Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिहार के 343 नवस्थापित थानों में लागू होगा CCTNS CAS 1.0, NIC बिहार ने आयोजित की कार्यशाला

 


सुपौल। बिहार पुलिस में डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार पुलिस द्वारा CCTNS CAS 1.0 के कार्यान्वयन का दायित्व NIC बिहार को सौंपा गया है। इसी क्रम में राज्य के नव स्थापित 343 पुलिस स्टेशनों के लिए CCTNS CAS 1.0 पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिहार के स्टेट इन्फॉर्मेटिक्स ऑफिसर (SIO) डॉ. शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने परियोजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार को CCTNS CAS 1.0 के कार्यान्वयन में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान NCRB के प्रतिनिधियों ने CCTNS CAS 1.0 की प्रमुख विशेषताओं, तकनीकी पहलुओं एवं कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं, NIC बिहार के STD श्री नवीन कुमार ने परियोजना की कार्यान्वयन रणनीति एवं रोलआउट प्लान प्रस्तुत किया।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन श्री राम भगवान सिंह, श्री प्रदीप नायक, श्री अभिषेक कुमार, DIO श्री जितेंद्र कुमार एवं ADIO श्री प्रवीण कुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। साथ ही विभिन्न जिलों के जिला इन्फॉर्मेटिक्स अधिकारियों (DIOs) ने तकनीकी एवं व्यावहारिक सहयोग प्रदान किया।

यह कार्यशाला राज्य के नव स्थापित पुलिस स्टेशनों में CCTNS CAS 1.0 के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक अहम पहल साबित हुई। इससे बिहार पुलिस एवं NIC बिहार की डिजिटल पुलिसिंग को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं