Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : शॉर्ट सर्किट से मुर्गा फार्म में लगी भीषण आग, 3500 मुर्गियां जिंदा जलीं

 


सुपौल। जिले के प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर दक्षिण पंचायत वार्ड संख्या 13 में सोमवार को एक मुर्गा फार्म में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना शॉर्ट सर्किट के कारण होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वार्ड निवासी रवि चौधरी के करीब 200 फीट लंबे दो मुर्गा फार्म में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा फार्म धू-धू कर जलने लगा। घटना में फार्म में मौजूद लगभग 3500 मुर्गियां जिंदा जल गईं। वहीं दो आटा चक्की मशीन भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। घटना की सूचना तत्काल प्रतापगंज थाना को दी गई। सूचना मिलते ही प्रतापगंज थाना से दमकल वाहन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बाद में भीमपुर थाना क्षेत्र से भी अतिरिक्त दमकल वाहन पहुंची।

स्थानीय लोगों एवं दमकल कर्मियों की तत्परता के कारण आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया। हालांकि तब तक लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित रवि चौधरी ने बताया कि इस अगलगी की घटना में 10 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं