Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : थाना परिसर में भारी मात्रा में किया गया शराब विनष्ट, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई


सुपौल। जिले के पिपरा थाना परिसर में सोमवार अपराह्न प्रशासन द्वारा भारी मात्रा में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी राजस्व पदाधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान मद्य निषेध निरीक्षक संजय प्रियदर्शी एवं पिपरा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा भी उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार विनष्टीकरण के दौरान कुल 1947.1 लीटर देसी शराब एवं 380.625 लीटर विदेशी शराब नष्ट की गई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को विधिवत पूरा किया गया तथा कार्रवाई की फोटोग्राफी भी कराई गई।

अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जब्त शराब के सुरक्षित निष्पादन के उद्देश्य से यह विनष्टीकरण अभियान चलाया गया। प्रशासन ने आम लोगों से भी शराबबंदी कानून के पालन में सहयोग करने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं