Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : जनता दरबार में 4 नए आवेदन प्राप्त, 3 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन



सुपौल। पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में अंचल अधिकारी उमा कुमारी एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में 4 नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि पूर्व से लंबित 6 मामलों में से 3 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।

शनिवार सुबह से ही जमीन, राजस्व एवं प्रशासनिक समस्याओं को लेकर दर्जनों फरियादी टीसीपी भवन पहुंचे। जनता दरबार की अध्यक्षता कर रहीं अंचल अधिकारी उमा कुमारी ने एक-एक कर सभी आवेदकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

अंचल अधिकारी उमा कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा उन्हें बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाने से राहत दिलाना है।

जनता दरबार में राजस्व अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी, लिपिक संजय कुमार एवं पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के कारण भूमि विवाद और अतिक्रमण से संबंधित मामलों के निष्पादन में भी सुविधा हुई।

इस दौरान लिपिक संजय कुमार ने प्राप्त नए आवेदनों का पंजीकरण कर आवेदकों को रसीद उपलब्ध कराई। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कई बार कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब एक ही स्थान पर अधिकारियों की मौजूदगी से शिकायतों का समाधान आसान हो गया है।

अंचल अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा तथा संबंधित आवेदकों को इसकी सूचना भी दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं