Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : 4 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, पिकअप वैन चालक गिरफ्तार


सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र में सोमवार की अहले सुबह पिपरा पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक पिकअप वैन से 4 क्विंटल 27 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

जानकारी के अनुसार पिपरा-सिंघेश्वर पथ एनएच-131 पर रेलवे ओवरब्रिज के आगे फ्लावर मिल के समीप सोमवार सुबह करीब चार बजे वीरपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन को पुलिस गश्ती दल ने रोका। एएसआई राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पिकअप वैन में आम के खाली कैरेट रखे मिले। जब कैरेट हटाए गए तो उसके नीचे प्लास्टिक की 19 बोरियों में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा सहित पिकअप वैन को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर थाना ले आई।

गिरफ्तार चालक ने अपना नाम उपेंद्र कुमार बताया है, जो पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहधारा, कोपा वार्ड संख्या-01 का निवासी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि मामले में समुचित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं