Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मरौना : बेलही में सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध, काम रुका


सुपौल। मरौना प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय बेलही की जमीन पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। रविवार को भी निर्माण कार्य बंद रहा। सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और विभाग के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संवेदक एवं कनिय अभियंता के साथ विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सड़क निर्माण का विरोध किया तथा कार्य के बहिष्कार की घोषणा कर दी।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों और आपत्तियों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। लोगों ने सड़क निर्माण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की।

बैठक में स्थानीय सरपंच परमेश्वर साह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए विभागीय अधिकारियों से निष्पक्ष समाधान निकालने की अपील की। वहीं कनिय अभियंता राम स्वरूप यादव ने कहा कि ग्रामीण पोखर के रास्ते सड़क निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं, जो फिलहाल संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी विभाग को भेज दी गई है और फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

बैठक में अधिवक्ता भोला प्रसाद यादव, सत्य नारायण मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साह सहित कई ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इधर बीडीओ रचना भारतीय ने कहा कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं