Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 45वीं वाहिनी एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली



सुपौल। एसएसबी की 45वीं वाहिनी वीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत एक भव्य एवं प्रेरणादायक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट गौरव सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

रैली का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों एवं बल कार्मिकों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता फैलाना था। साइकिल रैली की शुरुआत वाहिनी मुख्यालय वीरपुर से हुई, जो सीमा चौकी कटैया तक आयोजित की गई।

रैली के दौरान जवानों और अधिकारियों ने “फिट इंडिया-हिट इंडिया”, “स्वस्थ शरीर-स्वस्थ राष्ट्र” तथा “साइकिल अपनाओ-स्वास्थ्य बढ़ाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया। पूरे मार्ग में अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, महिला कार्मिकों एवं बाल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने टीम भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, उप कमांडेंट हरजीत राव, सहायक कमांडेंट राहुल कुमार, डॉ. सूर्य प्रताप सिंह (पशु चिकित्सा अधिकारी), निरीक्षक सामान्य रिजवान अहमद एवं निरीक्षक सामान्य हितेश्वरी चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

रैली के दौरान सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम की सराहना की। लोगों ने सशस्त्र सीमा बल के इस प्रयास को समाजहित में प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नियमित व्यायाम, साइकिल चलाना और संतुलित जीवनशैली न केवल व्यक्ति को स्वस्थ बनाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

अंत में द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं फिट नागरिक ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होते हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में फिटनेस को प्राथमिकता देनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं