Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : 59 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 


सुपौल। निर्मली अनुमंडल क्षेत्र डगमारा मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिकरहट्टा नया टोला के पास से 59 बोतल नेपाली शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बाइक भी जब्त की गई।

मद्य निषेध टीम के अवर निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि सिकरहट्टा-मझारी बांध मार्ग होकर शराब तस्करी की सूचना मिली थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने सिकरहट्टा के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान बाइक पर रखे काले रंग के बैग एवं बाइक की डिक्की से 59 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 17.700 लीटर बताई गई। बरामद शराब “मामा श्री” ब्रांड की 300 एमएल वाली बोतलें थीं।

पुलिस ने मौके से बाइक सहित दोनों शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जरौली निवासी राजकुमार यादव एवं बबलू कुमार के रूप में की गई है।

अवर निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी कुनौली से शराब लेकर निर्मली (जरौली) की ओर जा रहे थे। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त शराब एवं गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सुपौल न्यायालय भेजा जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान प्रदीप कुमार, कुंदन कुमार, भेदी लाल साह, शिवशंकर साह सहित मद्य निषेध टीम के अन्य कर्मी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं