Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : एसभीके बालिका प्लस टू विद्यालय में किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



प्रतापगंज। एसभीके बालिका प्लस टू विद्यालय प्रतापगंज में किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने की। इस अवसर पर छात्राओं को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित श्रीमती निवेदिता सिन्हा ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव, मासिक धर्म, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है।

प्रशिक्षक ने छात्राओं से उनकी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा उनके समाधान से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रतन कुमार, जीव कांत झा, रविंद्र कुमार, विनोद कुमार, आलोक कुमार, त्रिभुवन कुमार यादव, पवन कुमार, सानिया मिश्रा, बॉबी कुमारी एवं नेहा कुमारी सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं