Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : कुनौली, कमलपुर और डगमारा में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद

 


सुपौल। बकरीद के मौके पर निर्मली अनुमंडल के कुनौली, कमलपुर, डगमारा सहित आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। कुर्ता-पायजामा और सिर पर टोपी पहने हजारों नमाजी निर्धारित समय पर ईदगाह पहुंचे, जहां सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान पूरे इलाके में भाईचारा, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश गूंजता रहा।

नमाज के बाद लोगों ने देश और समाज में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

ईदगाह परिसर और आसपास के इलाकों में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कुनौली प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

बकरीद के इस पावन अवसर पर लोगों ने कुर्बानी की अहमियत बताते हुए जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। कमलपुर निवासी मो. असलम ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है और सभी लोगों को मिलजुल कर इसे मनाना चाहिए।

वहीं कुनौली थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व संपन्न कराया गया। मौके पर अश्वनी जी, महेंद्र जी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं