सुपौल। कुनौली बाजार स्थित मध्य विद्यालय परिसर में सदर हॉस्पिटल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 9 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
मधुबनी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह रक्तदान शिविर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, लाचार एवं जरूरतमंद गरीब मरीजों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है, ताकि समय पर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
वहीं रक्तदाता गोपाल भगत ने कहा कि इस क्षेत्र में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जो काफी सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलेगा और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
शिविर के दौरान बीरेंद्र ठाकुर, धीरेंद्र कुमार, विश्वजीत कुमार सहित कई रक्तदाता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं