Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पप्पू यादव ने सरकार पर किया हमला, कहा- बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त



सुपौल। पूर्णिया सांसद सह कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। बुधवार को सुपौल में कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी के आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने राज्य सरकार को अपराध और विधि-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा।

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो चुका है और सरकार अपनी नाकामियों को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर प्रदेश में लगातार बिगड़ती विधि-व्यवस्था और बढ़ते अपराध का जिम्मेदार कौन है।

उन्होंने दावा किया कि बिहार का शायद ही कोई ऐसा जिला बचा हो, जहां प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं नहीं हो रही हों। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार अपराध के मामलों में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो चुका है।

सांसद ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने के भीतर राज्य में हत्या, लूट, चोरी और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, जिससे आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वे व्यवसायियों, छात्रों, शिक्षकों, महिलाओं और आम नागरिकों को खुलेआम निशाना बना रहे हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि अपराधियों के मन से पुलिस का डर समाप्त हो चुका है और पूरे राज्य में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने सुपौल का जिक्र करते हुए कहा कि मंत्री केवल स्वागत करवाने आते हैं, जबकि कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी लगातार जनसेवा में जुटे रहते हैं। यही कांग्रेस की पहचान है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में देश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।

वहीं प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मिन्नत रहमानी ने कहा कि देश और प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो इसका सबसे अधिक असर बिहार, विशेषकर कोसी क्षेत्र के लोगों पर पड़ेगा, जहां पहले से ही बेरोजगारी चरम पर है।

कोई टिप्पणी नहीं