सुपौल। किशनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को बिहार सरकार के डेयरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा संचालित स्वाइन फ्लू टीकाकरण कार्यक्रम 2026 का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मो. हसनैन नॉमिनी, प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. विनय कुमार एवं डॉ. जवाहर प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस मौके पर प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि सुअरों में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत किशनपुर बाजार स्थित महादलित टोला में एक दर्जन से अधिक सुअरों को निःशुल्क टीका लगाया गया।
उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण कराने से सुअरों को विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सकता है। विभाग द्वारा पशुपालकों को जागरूक भी किया जा रहा है ताकि वे अपने पशुओं का नियमित टीकाकरण कराएं और बीमारी फैलने से रोक सकें।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पशुपालकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पशुपालन के लिए लाभकारी बताया।

कोई टिप्पणी नहीं