Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीएम सावन कुमार ने त्रिवेणीगंज और छातापुर में किया औचक निरीक्षण

 


सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने बुधवार 27 मई 2026 को किसान पंजीकरण अभियान के तहत फॉर्मर रजिस्ट्री (FR ID) कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने त्रिवेणीगंज प्रखंड के बघेली एवं पथरागौरधाय पंचायत तथा छातापुर प्रखंड बाजार पहुंचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित सभी FR ID यूजर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र के सभी रैयत भू-धारकों का शत-प्रतिशत फॉर्मर रजिस्ट्री ID बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कर्मी घर-घर एवं व्यक्तिगत रूप से किसानों से मिलकर उनका पंजीकरण करें, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी आवंटित कार्यों को समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करना अनिवार्य है।इस दौरान अनुमंडल कृषि पदाधिकारी त्रिवेणीगंज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी त्रिवेणीगंज एवं छातापुर, कृषि समन्वयक तथा किसान सलाहकार भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने किसानों एवं रैयत भू-धारकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने पंचायत स्तरीय कर्मियों से संपर्क करें तथा नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर जल्द से जल्द अपना FR ID बनवाएं, ताकि भविष्य में कृषि योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं