सुपौल। जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत राजेश्वरी थाना क्षेत्र में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत संचालित TAS-1 कार्यक्रम का जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सुपौल द्वारा निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 6 से 7 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में संक्रमण की स्थिति का आकलन करना तथा TAS-1 गतिविधि का सफल संचालन सुनिश्चित करना है।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को जांच कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और सावधानी के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया जैसी बीमारी के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग, विद्यालय प्रबंधन और समुदाय के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
उन्होंने विद्यालय परिवार एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि जागरूकता और नियमित जांच के माध्यम से ही फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इस दौरान बैठक आयोजित कर TAS-1 कार्यक्रम की तैयारियों, बच्चों के सैंपल कलेक्शन की प्रक्रिया तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में BHM, ANM, CHO, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। सभी अधिकारियों ने अभियान के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग पर बल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं