Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कुनौली थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित


सुपौल। कुनौली थाना परिसर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे विभागीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने लोगों से कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों को इधर-उधर नहीं फेंकने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो या अफवाह फैलाने से बचने को कहा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी थाना अध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नियम उल्लंघन की सूचना मिले तो तुरंत स्थानीय थाना को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में एएसआई दिवाकर प्रसाद, चितनारायण यादव, सीताराम मुखिया, शकील अहमद, अशोक मेहता, जिबछ मेहता, मो. सकील अहमद, मो. हासिम, पूर्व प्रमुख अरविंद गुप्ता, संजय गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, पवन मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं थाना स्टाफ मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं