Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एएनएम ट्रेनिंग स्कूल निर्मली में ओथ टेकिंग, कैपिंग एवं लैम्प लाइटिंग समारोह आयोजित


सुपौल। एएनएम ट्रेनिंग स्कूल निर्मली में शुक्रवार को ओथ टेकिंग, कैपिंग एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंचार्ज प्रिंसिपल साजिद इकबाल, हेल्थ मैनेजर मुकेश कुमार, नर्सिंग ट्यूटर वर्षा रंजन एवं ज्योति कुमारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं को आधुनिक नर्सिंग की जननी मानी जाने वाली Florence Nightingale के जीवन, संघर्ष, त्याग और मानव सेवा के प्रति समर्पण से अवगत कराया गया। नर्सिंग ट्यूटर वर्षा रंजन ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लैम्प लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी रही। नर्सिंग ट्यूटर वर्षा रंजन एवं ज्योति कुमारी ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रेरणा के प्रतीक स्वरूप दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद छात्राओं के हाथों में कैंडल जलाकर उन्हें सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं मानवीय मूल्यों की शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्राओं को कैप पहनाकर नर्सिंग पेशे में उनके औपचारिक प्रवेश का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी। गीत, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे परिसर का माहौल उत्साह और प्रेरणा से भर गया। कार्यक्रम का संचालन अनुकल्प एवं अनिशा ने किया।

अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा भावना, आत्मविश्वास एवं पेशे के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्थान को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में सुहाना कुमारी, जुली कुमारी, प्रलया कुमारी, शुभांगी कुमारी, शोभा कुमारी, ज्योति कुमारी, रानी कुमारी, निकिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं