Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पेरेंट्स-फैकल्टी मीटिंग आयोजित, अभिभावकों तक पहुंचाया कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण की जानकारी

 


सुपौल। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में रविवार को पेरेंट्स-फैकल्टी मीटिंग का सफल आयोजन किया गया। बैठक में कॉलेज के 2022, 2023 एवं 2025 बैच के विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए. एन. मिश्रा के संबोधन से हुई। उन्होंने अभिभावकों को कॉलेज की उपलब्धियों, छात्रों के विकास तथा संस्थान की भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अभिभावकों से सहयोग की अपील की।

इसके बाद विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकों ने छात्रों की शैक्षणिक रिपोर्ट, परीक्षा परिणाम एवं प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराया। बैठक के दौरान अभिभावकों से सुझाव एवं फीडबैक भी लिया गया, ताकि कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण और छात्रों के समग्र विकास को और बेहतर बनाया जा सके।

अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकें छात्रों के विकास के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. चंदन कुमार, सौरभ कुमार निराला, डॉ. अजमत राजा, प्रकाश पाल, पंकज कुमार, मोहर पाठक, आनंद प्रकाश, नंदन कुमार राजू, गोपाल कृष्णा सहित सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं