Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : बसपा की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं को दिए गए संगठन मजबूती के निर्देश


सुपौल। जिले के 42 पिपरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रतौली पंचायत के जरौली गांव में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के प्रदेश जोन प्रभारी 04 रविंद्र कुमार यादव शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी के सुपौल जिला अध्यक्ष नरेश कुमार राम ने की। मंच संचालन मानिकराम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद संगठन की मजबूती एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार एवं बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से वर्ष 2029 में “मान्यवर बहन जी” को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों और बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

कार्यक्रम में राजेंद्र यादव, प्रवेश राम, सत्यनारायण राम, रूबी कुमारी, कपिल यादव, बिजली शर्मा, अशोक यादव, प्रमोद कुमार, देवेश कुमार, मुकेश Kumar, मनोज कुमार, नारायण राम, वासुदेव राम, राजेंद्र राम सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं