Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर



सुपौल। सुपौल जिला अंतर्गत बीबीसी कॉलेज सभागार गौरवगढ़ वार्ड नंबर 4 में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई सुपौल की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश कुमार राम ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं विभिन्न स्तरों पर कमेटियों के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश कुमार राम ने कहा कि प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक के दिशा-निर्देश के अनुसार प्रत्येक माह की 29 तारीख को जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जानी है। इसी निर्देश के आलोक में यह बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा, प्रखंड एवं बीवीएफ कमेटी का गठन जल्द से जल्द कर उसकी सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आगामी प्रदेश स्तरीय बैठक 1 जून 2026 में इसे जमा किया जा सके।

बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, सुभाष कुमार, नीरज कुमार, मानिक राम, रामेश्वर राम, संतोष कुमार राम, बीवीएफ संयोजक मनोज राम, मुकेश राम, चंदेश्वरी सादा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं