सुपौल। कुनौली थाना परिसर में शुक्रवार को जमीन संबंधी मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने की। इस दौरान आम लोगों द्वारा दिए गए जमीन विवाद से जुड़े आवेदनों पर सुनवाई कर मामलों के समाधान की प्रक्रिया पूरी की गई।
अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कुनौली में आयोजित सहयोग शिविर में लोगों से जमीन संबंधी आवेदन प्राप्त हुए थे। उन्हीं आवेदनों के निष्पादन के उद्देश्य से विशेष शिविर लगाया गया, जिसमें कुल पांच जमीनी मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर अनावश्यक विवादों को समाप्त करना है। शिविर में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। मौके पर कुनौली थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश कुमार, हल्का कर्मचारी इंद्रदेव कुमार सहित कई फरियादी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं