Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मातृ दिवस पर आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों और माताओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन




सुपौल। मातृ दिवस के अवसर पर शनिवार को आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल के ओंकारनाथ सभा भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी की पत्नी एवं विद्यालय की कक्षा प्रथम की छात्रा शिवांगी की माता बबली आनंद तथा विद्यालय के प्राचार्य रतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बाल वाटिका एवं कक्षा प्रथम के बच्चों, उनकी माताओं तथा शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री रतीश कुमार ने उपस्थित अभिभावकों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में माँ के त्याग, स्नेह और बच्चों के जीवन निर्माण में उनकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।

बच्चों ने माँ को समर्पित गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं कई माताओं ने भी गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों एवं उनकी माताओं द्वारा प्रस्तुत रैम्प वॉक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिस पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

विद्यालय प्रबंधक सह सचिव संजीव नयन गुप्ता ने सभी बच्चों एवं माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी माताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में सविता कुमारी (कोऑर्डिनेटर), शारदा कुमारी (संगीत शिक्षिका), कुमारी संगीता, शिवानी कुमारी, संतोष कुमार चौधरी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं