सुपौल। सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन घूरण में मंगलवार को आयोजित “सहयोग शिविर” का बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री सह सुपौल जिले के प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आमजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।
सहयोग शिविर में मंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा अग्निकांड पीड़ित परिवारों — साजदा खातून, आमना खातून, मेहताबुन न्निसा, मुन्नी खातून, शबनम खातून एवं हुस्न आरा — को राहत स्वरूप ₹12-12 हजार की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निष्पादन की प्रक्रिया भी शुरू की।

कोई टिप्पणी नहीं