सुपौल। प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन करिहो में मंगलवार को आयोजित “सहयोग शिविर” में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। शिविर के दौरान लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, प्रमाण पत्र, राजस्व एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन समर्पित किए। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की।
शिविर के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ऑन-द-स्पॉट समस्याओं का निष्पादन करते हुए मनरेगा जॉब कार्ड लाभार्थियों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया। लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने पर खुशी जताई।
अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा भरोसा दिलाया कि लंबित मामलों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं