Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर घायल



सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के पीलवाहा पंचायत स्थित लक्ष्मीनिया गांव के समीप गुरुवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को बाहर रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के बघेली वार्ड संख्या 14 निवासी मोहम्मद असरूल के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सरफराज तथा परसागढ़ी वार्ड संख्या 6 निवासी जोहन राय के 30 वर्षीय पुत्र मंजेश कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार मंजेश कुमार किसी जरूरी काम से अपने घर से त्रिवेणीगंज आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, जदिया पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं