Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : कांग्रेस का सृजन साथी अभियान सह स्वागत कार्यक्रम आयोजित



सुपौल। त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को सृजन साथी अभियान सह स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार एवं एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश चौपाल का शॉल और बुके देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने लक्ष्मी सरदार को एससी-एसटी प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत करते हुए जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बीपीसीसी एप के माध्यम से अधिक से अधिक ऑनलाइन सदस्य बनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि हर पंचायत में कम से कम 10 ऐसे युवाओं का चयन किया जाए, जो समाज की लड़ाई लड़ने में रुचि रखते हों और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा सकें।

एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश चौपाल ने कहा कि वर्तमान सरकार दलित, पिछड़े और वंचित समाज के मान-सम्मान एवं अधिकारों को कमजोर करने का काम कर रही है। वहीं नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी सरदार ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और एससी-एसटी परिवारों से संपर्क कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कौशल यादव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अकेले संगठन को मजबूत नहीं कर सकता, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट और संगठित होकर काम करना होगा। वहीं अंकित झा ने कहा कि सूखा नशा युवाओं को तेजी से बर्बाद कर रहा है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

कार्यक्रम में डॉ. विश्वनाथ शराब, शंभुनाथ अरुणाभ, अमित कुमार झा, मोहम्मद यूनुस, राकेश कुमार, रमेश सरदार, मनोज कुमार, किशोरी प्रसाद गुप्ता, परमानंद यादव, दिलीप कुमार यादव, डॉ. सिद्दीकी, शम्मी अवतार, संजय कुमार, संजय कुमार यादव, याकूब मोहम्मद, चंद्रदेव मंडल, मोहम्मद तौकीर, मिथिलेश कुमार, पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं